उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीमें घोषित

लखनऊ। आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए यूपी की विभिन्न  आयु वर्गों की टीमों की घोषणा बुधवार को की गई। यूपी टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण कुमार बनर्जी ने बताया कि राष्ट्रीय चैपियनशिप के लिए यूपी टीम के प्रमुख कोच पराग अग्रवाल होंगे। उन्होने बताया कि यूपी टीम का प्रशिक्षण शिविर 8 से 14 नवम्बर तक आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
चयनित यूपी टीम इस प्रकार हैंः-
सब जूनियर व कैडेट टीमः 16 से 22 नवम्बर 2019 तक धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में होने वाली 81वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए बालक कैडेट टीम में अर्नव पंवार, अक्षित भाटिया, आदित्य चंद राजा (गाजियाबाद), दर्श श्रीवास्तव (लखनऊ), रिजर्व में पार्थ प्रभाकर (वाराणसी) चयनित किए गए है। कैडेट बालिका में अनिका गुप्ता (गाजियाबाद),  सुहानी महाजन, अवनि त्रीपाठी (गाजियाबाद), त्रीशा (गौतम बुद्ध नगर), रिजर्व में यशिका तिवारी चयनित हुए है। सब जूनियर बालक वर्ग में सार्थ मिश्रा, शिवम चन्द्रा (गाजियाबाद),  दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ), श्रीधर जोशी (गौतम बुद्ध नगर), रिजर्व में वंश खरे (प्रयागराज) चयनित हुए है। सब जूनियर बालिका में अम्बिका गुप्ता (प्रयागराज), वर्तिका भारत (आगरा),  काव्या यादव, अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) और रिजर्व में दिशा (गाजियाबाद) चयनित हुए है। कोच योगेन्द्र अग्रवाल, विभोर खरे एवं सौरभ पोद्दार बनाए गए है।

अन्य वर्गो की टीम इस प्रकार हैंः-
जम्मू में दो से आठ दिसम्बर तक होने वाली 81वीं राष्ट्रीय जूनियर टेबुल टेनिस चैंपियनशिप के लिए टीमः-
जूनियर बालकः अक्षत त्यागी (गाजियाबाद), विभोर गर्ग, शिवम् चन्द्रा (गाजियाबाद), दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ), रिजर्व-सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद), जूनियर बालिकाः  सुहाना नारगिनारी (मुरादाबाद), अम्बिका गुप्ता (प्रयागराज), महिका दीक्षित, राधाप्रिय गोयल (गाजियाबाद), रिजर्व-वर्तिका भारत (आगरा), यूथ बालकः विभोर गर्ग, पार्थ मिश्रा, शिवम चन्द्रा (गाजियाबाद), दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ), रिजर्वः सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद), यूथ बालिकाः सुहाना नारगिनारी (मुरादाबाद), राधाप्रिय गोयल (गाजियाबाद), वर्तिका भारत , हृदयांशी झा (आगरा), रिजर्व-तविषी बंसल (गौतम बुद्ध नगर)। कोचः इबादुर रहमान एवं धीरेन्द्र कुमार पुरूषोत्तम।
हैदराबाद में 27 जनवरी से 3 फरवरी तक होने वाली 81वीं राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस चैंपियलशिप के लिए टीमः-
पुरूषः अभिनव वेलवाल (गाजियाबाद), अभिषेक यादव (कानपुर),  पार्थ मिश्रा (गाजियाबाद),. आशुतोष कुमार सिंह (आगरा), राहुल सिंह (प्रयागराज), रिजर्व-सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद), महिलाः सुहाना नारगिनारी (मुरादाबाद), तनु गुप्ता (प्रयागराज), महिका दीक्षित, राधाप्रिय गोयल (गाजियाबाद), वर्तिका भारत (आगरा), रिजर्व-पूजा सिंह (प्रयागराज)।

Related Articles

Back to top button