टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

136वें स्थापना दिवस : राहुल गांधी ने दोहराया सच्चाई और समानता का संकल्प

136वें स्थापना दिवस : राहुल गांधी ने दोहराया सच्चाई और समानता का संकल्प

नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि देशहित में कांग्रेस हमेशा आवाज उठाती रही है और आगे भी सच्चाई और समानता के संकल्प पर काम करती रहेगी।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

हालांकि स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी देश से बाहर हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, “देशहित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!”

वीडियो भी किया शेयर

ट्वीट के साथ राहुल ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कांग्रेस की स्थापना से लेकर अभी तक के पार्टी के कार्यक्रमों को दिखाया गया है। वीडियो के जरिए राहुल ने पार्टी की सोच और देश व देशवासियों के प्रति भावना को प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़े: कांग्रेस स्थापना के 135 वर्ष पूरे होने पर बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button