अपराधराज्य

कर्नाटक में मानवता हुई शर्मसार, चार बच्चों सहित दम्पति को जिंदा जलाया

कर्नाटक में मानवता हुई शर्मसार, चार बच्चों सहित दम्पति को जिंदा जलाया

बेंगलुरु : कर्नाटक राज्य के कोडागु जिले के एक गांव में शनिवार सुबह आग लगाकर छह लोगों को जिन्दा जलाकर मार डाला गया। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने बाहर से घर बंद करके पेट्रोल डालकर आग लगाने की इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटना का कारण जानने की कोशिश कर रही है।

क्या है घटना

जिले के विरापेट तालुका के मुगुतकेरी गांव में शनिवार को स्थानीय बदमाश येराव बोजा ने एक घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने मैसूरू के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मरने वालों में शामिल है

  1. सीते (45)
  2. बेबी (40)
  3. विश्वास (6)
  4. विश्व (7)
  5. प्रकाश (7)
  6. प्राथना (6)

पुलिस के अनुसार

आरोपित इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश में जुटी है। कर्नाटक पुलिस इस घटना को अंजाम देने के कारणों को भी जानने की कोशिश कर रही है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद पर किया नामांकन – Dastak Times

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button