ज्ञान भंडार

खुद को दुनिया का सबसे अच्छा ब्वॉयफ्रेंड मानते हैं रणवीर सिंह

deepika-with-ranveer-singh-566ab42081583_lबॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने आप को दुनिया का सबसे अच्छा ब्वॉयफ्रेंड मानते हैं । रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच इन दिनों डेंट्स की खबरे जोरों पर हैं।

रणवीर खुद को दुनिया का सबसे अच्छा बॉयफ्रेंड मानते हैं। रणवीर और दीपिका की जोड़ी पहली बार निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में दिखी थी।

उसकी शूटिंग के दौरान दोनों कलाकार बेहद नजदीक आ गए थे। रणवीर और दीपिका की जोड़ी वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी प्रदर्शित होने जा रही है।

रणवीर ने कहा,” मैं अपनी सादगी से खुश हूं और जिनके साथ हूं उनके लिए मैं खास हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं दुनिया का सबसे अच्छा बॉयफ्रेंड हूं।

रणवीर मानते हैं कि असल सादगी में वे रिश्तों को लेकर प्रतिबद्ध है। ‘बाजीराव मस्तानी’ को अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म मानते हुए रणवीर सिंह ने कहा संजय (भंसाली) ने इस फिल्म को जितना समय दिया है, उतने में तो बॉलीवुड में औसतन तीनफिल्म बन जाती हैं और जितनी मेहनत इसमें लगी है उसमें शायद 10 फिल्म बन जातीं। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

 

Related Articles

Back to top button