ज्ञान भंडार
रणदीप और काजल की रोमांटिक फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता रणदीप हुडा और अभिनेत्री काजल अग्रवाल की अपकमिंग फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ है। जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।इस फिल्म में रणदीप एक फाइटर मैन का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं काजल एक अंधी लड़की के रोल में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ये अनुमान लगाया जा सकता है।
कि फिल्म एक्शन-थ्रिलर लव स्टोरी है। रणदीप और काजल की इस फिल्म को दीपक तिजौरी ने निर्देशित किया है। वैसे अभी तक इस फिल्म की ‘रिलीज डेट’ तय नहीं हो पाई है।
हांलाकि सूत्रों का मानना है कि यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म यामी और पुलकित सम्राट की फिल्म ‘सनम रे’ को कड़ी टक्कर दे सकती है।
खबरों के मुताबिक ‘दो लफ्जों की कहानी’ को काजल की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म कहा जा रहा है। इससे पहले वे ‘सिंघम’ और ‘स्पेशल 26’ में नजर आ चुकी है।
देखें ट्रेलर:
