लखनऊ
लखनऊ : टुंडे कबाबी पर सेल्स टैक्स का छापा, पकड़ी गई करोड़ों की टैक्स चोरी

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/
लखनऊ: लखनऊ में अपने जायके के लिए मशहूर टुंडे कबाबी की आठ दुकानों पर सेल्स टैक्स विभाग ने छापेमारी कर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी है। सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की 16 टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर एक साथ आठ जगहों पर छापेमारी की।
सेल्स टैक्स विभाग का कहना है कि करीब 20 करोड़ की बिक्री पर टैक्स नहीं दिया गया है। बड़े पैमाने पर बिना बिल के बिकरी पकड़ी गई है। हालांकि, टुंडे कबाबी के मालिक का कहना है कि उनके सभी काग़ज़ात सही हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि टैक्स चोरी की बात किस आधार पर कही जा रही है।



