दिल्लीराज्य

अकेली देख नाबालिग लड़की को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी फरार

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली में 13 वर्षीय लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया जब वह घर में अकेली थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी अपने परिवार के साथ उसी इमारत में किराए पर रहता था जहां लड़की रहती थी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर रनहोला इलाके में उस समय हुई, जब लड़की घर में अकेली थी। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर उसे धारदार हथियार से धमकाया।

अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के डर से आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

Related Articles

Back to top button