नई दिल्ली। उत्तराखंड दौरे पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीसरा दिन है। राष्ट्रपति ने नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में नींब करौरी महाराज के दर्शन किए। इसके उपरांत कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तराखंड को सदियों से ज्ञान और संस्कृति का केंद्र बताया, जो नदियों और वनों की अकूत संपदा से संपन्न है।
राष्ट्रपति ने उत्तराखंड की धरती को वीरों की भूमि कहकर नमन किया, जहां अनेक स्वाधीनता सेनानियों ने संघर्ष किया, और देवभूमि के लोगों के देश की रक्षा में योगदान की सराहना की। उन्होंने समारोह में पदक प्राप्त करने वाले सभी उपाधि धारकों को बधाई भी दी।




