मध्य प्रदेश

शहर में गर्मी के कारण बढ़े आंखों में इंफेक्शन के मरीज

उज्जैन। इन दिनों चरक अस्पताल की ओपीडी में आंखों के इंफेक्शन से ग्रस्त मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। इसके अलावा आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायतें भी आम हो गई हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। गर्मी से जहां आमजन बेहाल है, वहीं गर्मी व लू से अब लोगों की आँखों में इन्फेक्शन की समस्या बढऩे लगी है। इसके अलावा चरक अस्पताल की ओपीडी में डायरिया, हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। निजी अस्पतालों में भी इन दिनों आंखों में इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलेश चंदेल के अनुसार बड़ों की अपेक्षा बच्चों की इम्युनिटी पावर कम होने से वे इस एलर्जिक बीमारी से जल्द ग्रस्त हो जाते हैं।

तुरंत इलाज लेने पर बीमारी बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा, लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। डॉक्टर के पास जाएं। उन्होंने बताया कि अचानक आँखों का लाल पडऩा, तेज खुजली होना और बार-बार पानी आना। आंखों में दर्द होना, किसी एक ही चीज का अधिक देखने पर सिर में दर्द होना, आंखों में जलन होना आदि, इस बीमारी के लक्षण हैं। वहीं बचाव के लिए लोगों को तेज धूप में जाने से बचना चाहिए, आंखों में चश्मा पहनना चाहिए। वहीं आंखों की साफ पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से मरीज को इंफेक्टेड आंखों में काफी हद तक राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button