मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समेत तीन की मौत
Meerut News। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समेत तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। तीनों दोस्त देर रात बुलंदशहर से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। सड़क हादसे का शिकार हुई कार में चार लोग सवार थे। हादसा हापुड़ के पास हुआ। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कार में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश पुलिस कर रही
कार में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश पुलिस कर रही है। मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र की उत्तराखंड कॉलोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी अपने तीन दोस्तों लवी, ललित और मिथुन के साथ बुलंदशहर के स्याना में एक शादी में शामिल होने गए थे। चारों दोस्त देर रात मेरठ वापस लौट रहे थे।
हापुड़ के पास टक्कर मारी
बताया जाता है कि हाईवे पर हापुड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और चारों युवक उसमें बुरी तरह से फंस गए। चारों काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। जिसमें भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में विशांत त्यागी, लवी और ललित चौहान शामिल हैं। युवक मिथुन घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



