उत्तराखंड

एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, पुलिस लाइन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित पुलिस लाइन पहुंचकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार और उनकी संवेदनाएं पूरी तरह शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि मनोज मनराल का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है और यह क्षति उनके परिवार के साथ-साथ पुलिस विभाग के लिए भी अपूरणीय है।

Related Articles

Back to top button