श्रद्धा कपूर से श्रिया पिलगांवकर तक, नथ में दिखा देसी जलवा

मुंबई (अनिल बेदाग)
गणेश उत्सव आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजा ऐसा पर्व है, जब हर कोई अपने अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत करना चाहता है। इस दौरान पारंपरिक फैशन भी खास आकर्षण बन जाता है और महाराष्ट्रीयन नथ इसमें चार चांद लगाने वाली खूबसूरत एक्सेसरी है। श्रद्धा कपूर, उर्मिला मातोंडकर, अंकिता लोखंडे, मधुरिमा तुली और श्रिया पिलगांवकर के एथनिक अंदाज से नथ स्टाइलिंग की शानदार प्रेरणा ली जा सकती है।
श्रद्धा कपूर का सटल और एलिगेंट अंदाज बताता है कि एक खूबसूरत स्टेटमेंट नथ साधारण साड़ी को भी खास बना सकती है। वहीं उर्मिला मातोंडकर पारंपरिक नौवारी या पैठणी के साथ महाराष्ट्रीयन नथ के क्लासिक आकर्षण को बखूबी दर्शाती हैं। अंकिता लोखंडे का पारंपरिक अवतार उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो गणपति उत्सव में पूरी तरह मराठी लुक अपनाना चाहती हैं।
मधुरिमा तुली दिखाती हैं कि नथ को मॉडर्न साड़ी और पॉलिश्ड लुक के साथ भी खूबसूरती से कैरी किया जा सकता है। वहीं श्रिया पिलगांवकर का मिनिमल अंदाज बताता है कि हल्की नथ, सादी साड़ी और नेचुरल मेकअप भी बेहद आकर्षक फेस्टिव लुक दे सकते हैं। इस गणेश उत्सव में नथ सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा, स्त्री सौंदर्य और भक्ति की खूबसूरत झलक बन सकती है।



