अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ के मखदूमपुर गंगा स्नान मेला का एसएसपी ने किया रात्रि भ्रमण

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेरठ। मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मखदूमपुर गंगा स्नान मेले का देर रात्रि पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी और सीओ भी साथ रहे मौजूद
मेरठ एसएसपी के साथ इस दौरान एसपी देहात, एसपी यातायात, सीओ सिविल लाइन, सीओ मवाना, सीओ सरधना मौजूद रहे। एसएसपी ने थाना हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान मेला क्षेत्र, स्नान घाटों, प्रमुख मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात संचालन एवं भीड़ प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने, स्नान घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए गए।


पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन करने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं गंगा स्नान मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button