टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डराज्यराष्ट्रीय

नागरिकों को उपद्रवियों से सुरक्षा देना पुलिस का कर्तव्य : अमित शाह

नागरिकों को उपद्रवियों से सुरक्षा देना पुलिस का कर्तव्य : अमित शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्लाज्मा डोनर्स से मिलकर उनका शुक्रिया अदा किया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस का सबसे पहला कर्तव्य नागरिकों को उपद्रवियों से सुरक्षा देना है। इसके साथ ही किसान आंदोलनकारियों के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने चुनौतीपूर्ण वर्ष में बेहतरीन काम किया।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था संभालने वाला पुलिस विभाग प्रशासन के हिसाब से सबसे पहला विभाग होता है। इसलिए किसी भी राज्य को आगे बढ़ने में मदद तब मिलती है, जब वहां की कानून व्यवस्था ठीक हो।

[divider][/divider][divider][/divider]

  1. देशदुनियाकी ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorg  के साथ।
  2. फेसबुकपरफॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपरपर फॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथहीदेश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलकेलिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

ये भी पढ़ें :- आईएएमएआई : भारत मोबाइल निर्माण का केंद्र बन गया है : प्रौद्योगिकी मंत्री – Dastak Times

[divider][/divider][divider][/divider]

इससे पहले दिल्ली पुलिस ​कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस बल में इस्तेमाल होने वाली तकनीक में निरंतर बदलाव होना चाहिए। इसके लिए पुलिस टेक्नोलॉजी सेल का गठन किया गया है, जो पुलिस के कामकाज के ​लिए विभिन्न तकनीक के आयात, इस्तेमाल और समयानुसार वृद्धि के लिए काम करेगा।

Related Articles

Back to top button