टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

BJP के येदियुरप्पा होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, आज शाम 6 बजे लेंगे शपथ

बी एस येदियुरप्पा एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे। आज शाम छह बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि आज शाम सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है और मैं शाम छह बजे से सवा छह बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने उन्हें 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के मंगलवार को शक्ति परीक्षण में असफल रहने के बाद से येदियुरप्पा सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए पार्टी आलाकमान से निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे थे।

जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी और ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार गठन के बारे में चर्चा की।

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने गुरुवार को कांग्रेस के तीन बागी विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया।

Related Articles

Back to top button