टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

BJP में शामिल हुए छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले, शाह ने दिलाई सदस्यता

महाराष्ट्र के सातारा संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद व छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले भाजपा में शामिल हो गए हैं। उदयनराजे भोसले ने आज सुबह ही अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिया था। जिसके बाद आज गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे शरद पवार की पार्टी एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को भोसले ने खुद सोशल मीडिया में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि वह 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। वह फडणवीस के साथ दिल्ली पहुंचेंगे।

भोसले ने बृहस्पतिवार को शरद पवार के घर जाकर उन्हें अपने फैसले से अवगत कराया था। सातारा से सांसद उदयनराजे पहले भी पार्टियां बदलते रहे हैं। राजनेता के रूप में निर्दलीय करियर शुरू करके वह 1998 में भाजपा में शामिल हुए। फिर कांग्रेस और वहां से एनसीपी में पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button