ज्ञान भंडार

31 अक्टूबर की रात होंगे नीले चांद के दीदार, बन रहा विशेष संयोग

अब 19 साल बाद आयेगा ब्लू मून

ज्योतिष : शास्त्रों के अनुसार इस बार यानि 2020 में पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अक्टूबर शाम 5.47 से होगा जो अगले दिन 31 अक्टूबर रात 8.21 तक रहेगा, लेकिन यह तिथि 30 अक्टूबर को प्रदोष व्यापिनी तथा निश्चित व्यापिनी दोनों हैं। इसिलए देश के बड़े हिस्से में 30 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस बीच, 31 अक्टूबर का दिन भी बहुत खास होने जा रहा है। इस दिन आसमान में ब्लू मून दिखाई देगा। यानी चंद्रमा पूरी तरह से नीले रंग में रंगा नजर आएगा।

अक्टूबर महीने में दो पूर्णिमा पर बना अद्भुत संयोग, पूरे यौवन पर होता है चंद्रमा

खगोलशास्त्रियों के लिए भी ये पल बहुत खास रहेंगे। नासा ने भी इस खगोलिय घटना के अध्ययन की बड़ी तैयार की है। भारतीय धर्म ग्रंथों और पंचांग के अनुसार, एक महीने में एक पूर्णिमा होती है और एक अमावस्या। वहीं सालों में कभी कभार ऐसा होता है कि एक महीने में दो बार पूर्णिमा हो। अक्टूबर 2020 में ऐसा ही हुआ है।

इस महीने की पहली तारीख को पूर्णिमा थी और अब 30 अक्टूबर (या 31 अक्टूबर) को दूसरी पूर्णिमा है। इस तरह दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मूल कहा जाता है। इस बार का ब्लू मूल बहुत खास है। इस वर्ष 31 अक्टूबर को दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस दिन पूर्णिमा है यानी देशभर में शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसी दिन हैलोवीन है। ईसाई धर्म में इसका विशेष महत्व है। वहीं यह भी संयोग है कि एक महीने में दो पूर्णिमा आ रही है। 30 या 31 अक्टूबर को ब्लू मून होने के संयोग अब 2039 में यानी 19 साल बाद आएगा।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button