फीचर्ड

BMC चुनाव 2017: महाराष्ट्र में लहराया भगवा, कांग्रेस-NCP को लगा झटका

मुंबई : महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव समेत अन्य क्षेत्रों की 12 नगर पालिकाओं के निर्वाचन हुए थे आज इनके परिणाम सामने आने हैं। सुबह के समय स्ट्रांग रूम्स में रखी गई ईवीएम मशीनों को सुरक्षा के बीच निकाला गया और तय नियमों के अनुसार मतगणना प्रारंभ हुई।

अभी-अभी: pm मोदी ने दिया बड़ा बयान, नोटबंदी के बाद भी लोगो के पास बना हुआ है काला धनBMC चुनाव 2017: महाराष्ट्र में लहराया भगवा, कांग्रेस-NCP को लगा झटका

मतगणना को लेकर जहां सुरक्षा का इंतजाम किया गया था वहीं राजनीतिक पार्टियों में हलचल रही। चुनाव की गणना के तहत सुबह के समय जो नतीजे आए हैं। शुरुआती रुझानों ने यहां भगवा लहराता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र की 12 नगर पालिकाओं में से 11 में शिवसेना या भाजपा आगे है। एक पर NCP आगे है, वहीँ कांग्रेस इस चुनाव में कही ठहरती नजर नहीं आ रही है।

अगर मुम्बई की बात करें तो यहां 67 वार्डों में शिवसेना बढ़त बनाए हुए है जबकि भारतीय जनता पार्टी 38 वार्डों में आगे बढ़ रही है। कांग्रेस 13 पर आगे है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 05 पर आगे है और एमएनएस 06 पर आगे है और अन्य प्रत्याशियों ने 1 वार्ड में बढ़त बनाई हुई है।

दूसरी ओर नागपुर में भारतीय जनता पार्टी 20 वार्ड में, कांग्रेस 08 वार्ड में आगे चल रही है जबकि अभी तक यहां किसी और दल का खाता नहीं खुला है। ठाणे में शिवसेना 15 सीट पर, भाजपा 08 सीट पर, एनसीपी 05 सीट पर, MNS 04 सीट पर आगे है। उल्हासनगर में शिवसेना-BJP-NCP को 04-04-04 सीट पर बढत मिली हुई है। यहां 78 वार्ड हैं। यह मुंबई से सटा प्रमुख क्षेत्र है। पुणे में 35 सीट पर भाजपा, आगे चल रही है, वहीं 13 सीट पर एनसीपी, 03 सीट पर शिवसेना, 04 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.

Related Articles

Back to top button