ज्ञान भंडार

मल मास में भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करने से होती है हर मनोकामना पूरी

मल मास में भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करने से होती है हर मनोकामना पूरी

इस समय पुरुषोत्तम मास का समय चल रहा है हिंदू धर्म में अधिक मास या मल मास का विशेष महत्व है। यह मलमास 18 सितंबर 2020 से शुरू हो चुका है जोकि 16 अक्टूबर 2020 तक यह चलेगा।

अधिक मास में भगवान सत्य नारायण की पूजा करना भी काफा लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिसके बाद घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। ऐसा भी माना जाता है कि अधिक मास में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

सुहागन स्त्रियां मांग में सिंदूर क्यों भरती हैं?, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण


इस पूरे मास में पूजा-पाठ, भगवतभक्ति, व्रत-उपवास, जप और योग जैसे धार्मिक कार्यों में संलग्न रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का किसी भी अन्य माह में किए गए पूजा-पाठ से 10 गुना अधिक फल मिलता है। हम आपको बता रहे हैं भगवान विष्णु के वे दस मंत्र जिनका जाप अधिक मास में करने से विशेष फल मिलता है।

  1. शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।लक्ष्मीकान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकैकनाथम।।
  2. गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।
  3. ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।
  4. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।


इन कामों की है मनाही

हिंदू धर्म में अधिकमास के दौरान सभी पवित्र काम वर्जित माने गए हैं। इस मास के दौरान हिंदू धर्म के विशिष्ट व्यक्तिगत संस्कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और सामान्य धार्मिक संस्कार जैसे गृहप्रवेश, नई बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी आमतौर पर नहीं किए जाते हैं। माना जाता है कि अतिरिक्त होने के कारण यह मास मलिन होता है। इसी वजह से इसका नाम मल मास पड़ा है।

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button