छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

CM साय का भाजपा कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य जोड़ने का आह्वान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान संगठन और देश को मजबूत करने का एक अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। भाजपा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नयी दिल्ली में अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया।

छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक कार्यक्रम में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री साय राज्य में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले पहले पार्टी सदस्य बने। अपने संबोधन में साय ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत करने का एक बहुमूल्य अवसर है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय देना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक कार्यक्रम में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले पहले पार्टी सदस्य बने. इस बीच पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

राज्य में सदस्यता अभियान के दौरान अपने संबोधन में साय ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत करने का एक बहुमूल्य अवसर है और पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय देना चाहिए.
सदस्यता अभियान में भाजपा से जुड़ चुके हैं रिकॉर्ड 18 करोड़ नए सदस्य

गौरतलब है वर्ष 2014 और 2015 के बीच चलाए गए भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा ने रिकॉर्ड 11 करोड़ नए सदस्य पार्टी से जोड़े थे. वर्ष 2019 में भाजपा ने सदस्यता अभियान कुछ समय के लिए शुरू किया था, तब पार्टी ने करीब 7 करोड़ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी.

Related Articles

Back to top button