ब्रेकिंगमध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस ने दलितों के हित में कार्य नहीं किया : लाल सिंह आर्य

मुरैना/भोपाल : भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सात दशकों के दौरान दलितों के हित में कोई कार्य नहीं किए। श्री आर्य ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी और मुरैना विधानसभा क्षेत्र में कल पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में की चुनावी रैली

राज्य के पूर्व मंत्री श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में लगभग सत्तर साल तक राज किया, लेकिन उसने दलित वर्ग के लोगों के लिये कुछ नहीं किया। अगर दलितों के हित में कार्य किया गया होता तो आज दलित वर्ग के लोग बदहाल स्थिति में नहीं होते। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उनके हितों के लिये अनेक योजनाएं बनाई हैं।

श्री आर्य ने दावा करते हुए कहा कि दलित समाज की सच्ची हितैषी सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी ने संगठन में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने दलित वर्ग के लोगों से किसी के बहकावे में नहीं आकर कार्य करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा दूसरे राजनैतिक दल दलितों का उपयोग वोट की राजनीति के लिए करते हैं। राज्य में तीन नवंबर को कुल 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हैं, जिनमें से पांच सीट मुरैना जिले की हैं।

अलीगढ़ पुलिस ने यासीन हत्याकांड का किया खुलासा, कुकर्म का दबाव बनाता था मृतक

Related Articles

Back to top button