टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामले 72 हजार के पार

देश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामले 72 हजार के पार

नई दिल्ली : देश में 24 घंटों के अंदर कोरोना के मामलों की संख्या 72 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72 हजार 330 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1 करोड़, 22 लाख, 21 हजार, 665 पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 459 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख,62 हजार,927 तक पहुंच गई है।

देश में रिकवरी रेट हुआ 93.88 प्रतिशत

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5 लाख,84 हजार,055 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़ ,14 लाख,74 हजार,683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का रिकवरी रेट 93.88 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटो में 11 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 31 मार्च को 11 लाख,25 हजार,681 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 24 करोड़,47 लाख,98 हजार,621 टेस्ट किए जा चुके हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े :— सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड – Dastak Times

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button