टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमनोरंजनराष्ट्रीय

सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

नई दिल्ली : दक्षिण भारत के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिया जाएगा। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को घोषणा की कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के सम्मान अभिनेता रजनीकांत को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की 5 सदस्यीय जूरी ने सर्वसम्मति से रजनीकांत को ये अवार्ड देने का फैसला किया है। जूरी में आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहन लाल, शंकर और विश्वजीत चटर्जी शामिल थे।

मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि साल 2019 का दादा साहेब पुरस्कार रजनीकांत को मिलेगा। वे सिनेमा जगत के महान कलाकार हैं। उन्होंने सिनेमा जगत में अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के तौर पर अहम योगदान किया है। जावड़ेकर ने सभी जूरी सदस्यों का धन्यवाद भी दिया।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े :— कैलीफोर्निया में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, हमलावार गिरफ्तार – Dastak Times 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos



Related Articles

Back to top button