टॉप न्यूज़दिल्लीराज्य

फिर से दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे किसान, परमानेंट बैरिकेडिंग के साथ किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

नई दिल्ली: किसान एक बार फिर से दिल्ली की तरफ कूच करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में किसान और पुलिस पंजाब और हरियाणा बार्डर पर आमने- सामने आए हैं। एक बार फिर से हलचल तेज़ हुई है। किसान 13 फरवरी को एक बार फिर से दिल्ली की तरफ कूच करने वाले हैं। इसी बीच अब हरियाणा से लगी दिल्ली के बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसी के साथ यहां 5000 से ज़्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हरियाणा-पंजाब के शम्भू बॉर्डर को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र की शांति बिगाड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को उत्तर प्रदेश के किसानों ने नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धरना दिया। हालांकि पुलिस द्वारा उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया गया, जिसके चलते सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बन गई थी।

साथ ही यह भी बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि की (MSP) की गारंटी के लिए कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को 26 से ज्यादा किसान संघों के ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button