अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान: पूर्व महिला सांसद मुरसल नबीजादा की गोलीमार कर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

काबुल:अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में हिंसा बढ़ गई है। यहां कि एक पूर्व सांसद और उनके गार्ड की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद के घर पर ही बंदूकधारियों ने जाकर यह हमला किया जिसमें उनकी मौत हो गई। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद 32 वर्षीय मुर्सल नबीजादा (Mursal Nabizada) उन कुछ महिला सांसदों में से एक थीं, जो काबुल में रुकी थीं।

समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हुए हमले में उसका भाई और एक सिक्युरिटी गार्ड घायल हो गया था। उनके समर्थकों ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की और कहा कि नबीजादा अफगानिस्तान की बहादुर बेटी थीं। वह तालिबानी शासन (Taliban regime) से नहीं डरीं। और न ही देश छोड़कर भागीं।

पिछले दिनों यहां महिलाओं की शिक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया था। महिलाओं को उच्च शिक्षा देने पर यहां पाबंदी लगाई जा चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार जारी है। एक बार फिर यहां पूर्व महिला सांसद की गोलीमार कर हत्या कर दी है दी गई।

बता दें कि जब से तालिबानी शासन सत्ता में आया है तभी से यहां महिलाओं पर अत्याचार शुरू हो गया है। कभी महिलाओं की शिक्षा तो कभी उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से महिलाओं को सार्वजनिक जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों से हटा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button