स्पोर्ट्स

IPL की स्टार एंकर के हाथों में रचेगी फरहान के नाम की मेहंदी

इंडियन प्रीमियर लीग की एक्स्ट्रा इनिंग्स होस्ट करने वाली स्टार एंकर शिबानी डांडेकर और बॉलीवुड एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी भी करने वाले हैं।

IPL की स्टार एंकर के हाथों में रचेगी फरहान के नाम की मेहंदी मालूम हो कि आज फरहान अख्तर अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टार लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर के बेटे फरहान फिल्म निर्माता, स्टोरी राइटर, एक्टर, प्लेबैक सिंगर, म्यूजीशियन और टीवी होस्ट भी हैं। कुछ महीनों से फरहान और शिबानी के प्यार के किस्से न्यूज में छाए हुए हैं।

बता दें कि दोनों के रिश्ते की खबरें जरूर सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन दोनों ने आज तक इस बात को कबूला नहीं है। सोशल मीडिया पर अब दोनों बिंदास तस्वीरें पोस्ट करने लगे हैं। दोनों के कैप्शन से पता चलता है कि कुछ तो बात जरूर है। शिबानी पहले भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया करती ही थीं लेकिन अब तो फरहान ने भी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान और शिबानी साल 2019 में शादी कर सकते हैं। फरहान अख्तर तलाकशुदा है। उन्होंने साल 2000 में तीन साल रिलेशनशिप में रहने के बाद हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी से शादी की थी। इनकी मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम अकीरा और शाक्या है। उन्होंने शादी के 16 साल बाद से 21 जनवरी 2016 को डिवॉर्स ले लिया था। तभी फरहान के अफेयर की खबरें आ रही थी। तब उनका नाम श्रद्धा कपूर और अदिति राव हैदरी से जोड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button