टॉप न्यूज़राज्य

सुरंग से बचाए अपने मजदूरों को हवाई मार्ग से रांची लाएगी झारखंड सरकार

Ranchi: झारखंड सरकार उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग से मंगलवार रात को बचाए गए 41 श्रमिकों में से झारखंड के 15 मजदूरों को हवाई मार्ग से रांची लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक झारखंड सरकार के अधिकारी उत्तराखंड में अपने समकक्षों के संपर्क में हैं और दिवाली पर सुरंग ढहने के तुरंत बाद राज्य की 3 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। झारखंड के श्रम सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बताया, ‘‘हमारे श्रमिक आज (बुधवार) दोपहर करीब 2 बजे स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उत्तराखंड सरकार ने उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा है। जैसे ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी हम उन्हें हवाई मार्ग से रांची लाएंगे।”

शर्मा ने बताया कि श्रमिकों को बुधवार दोपहर एक हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। उत्तराखंड के अधिकारियों के हवाले से उन्होंने बताया कि श्रमिकों को अस्पताल में 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘एक बार सभी प्रक्रिया पूरी हो जाए, हम अपने श्रमिकों को देहरादून से नई दिल्ली लाएंगे और यहां से वे लोग रांची के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि देहरादून और रांची के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है।”

Related Articles

Back to top button