टॉप न्यूज़पर्यटनब्रेकिंगराष्ट्रीय

31 मई तक भारत में लॉकडाउन-4

नई दिल्ली (अशोक पाण्डेय): सरकार ने देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने कहा है कि जल्द नए नियम जारी किए जाएंगे।केंद्र की ओर से घोषित लॉकडाउन की अवधि आज समाप्त हो रही है।कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसीलिए भारत कल से लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रवेश करेगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भी साफ किया था कि लॉकडाउन का चौथा चरण बिलकुल नए कलेवर होगा। इससे पहले पंजाब और महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्यों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

इन दोनों राज्यों के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ छूट दी जाएंगी, ताकि जीवन धीरे धीरे पटरियों पर आ सके। उत्तर प्रदेश में भी कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट मिल सकती है। योगी सरकार ने अभी भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को नहीं खोलने के संकेत दिए हैं। देश में अभी भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

बीते 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 4987 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा है। इस दौरान देश में 120 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या 90927 हो गई है। इनमें से 53946 एक्टिव केस हैं और 34109 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।(स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार) बता दें कि देश लॉकडाउन पहला फेज- 25 मार्च से 14 अप्रैल तक  21 दिनों के लिए लगाया गया था।

इसके बाद दूसरे चरण के लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की गई, जो 15 अप्रैल से 3 मई तक (19 दिन) रहा। वही, इसके बाद 14 दिनों के लिए 4 मई को लॉकडाउन के तीसरे फेज की घोषणा की गई जो 17 मई यानी आज खत्म हो रहा था। बता दें कि देश में पिछले 54 दिनों से लॉकडाउन लागू है। हालांकि इसके बावजदू भी कोरोना संक्रमण के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button