ब्रेकिंगमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

मप्र चुनाव: 230 सीटों पर मतदान जारी, पहले दो घंटों में 15% वोटिंग, मुरैना में पोलिंग बूथ के बाहर गोलीबारी

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर आज को मतदान शुरु हो गया है। मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारे लगी हुई है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह कि प्रदेश के दिग्गजों ने सबसे पहले मतदान करके आम जनता को वोटिंग के लिए प्रेरित किया है। सीएम शिवराज, पूर्व सीएम कमलनाथ, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने परिवार के साथ मतदान कर चुके हैं। ऐसे में आम जनता भी इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। पोलिंग बूथों पर बुजुर्गों, दिव्यागों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुबह के पहले 2 घटों की बात करे तो अब तक 15% मतदान हो चुका है।

मुरैना जिले में गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग पोलिंग बूथ के ठीक बाहर हुई है। इसमें कांग्रेस और भाजपा आपस में एक दूसरे पर फायरिंग की है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किसने शुरु की। इंदौर के राऊ विधानसभा में मतदान से पहले कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से जीतू पटवारी और भाजपा की ओर से मधु शर्मा मैदान में है। आरोप है कि वोटिंग शुरू होने से कुछ घंटे पहले मतदाताओं को चुनावी प्रलोभन देने और मतदान अपने पक्ष में करने के लिए एक पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं को कुछ सामग्री बांटी जा रही थी। इसी को लेकर विवाद हो गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने देव दर्शन से दिनचर्या प्रारंभ की। हनुमान मंदिर में नमन किया अपने पैतृक निवास परिसर में माता सुंदर देवी चौहान की स्मृति में निर्मित मंदिर में भी नमन किया और नर्मदाजी घाट जाकर नर्मदा मैया की भी पूजा अर्चना की। इसके बाद धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान, पुत्र कार्तिकेय चौहान एवं कुणाल चौहान के साथ सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाल दिया है। कमलनाथ ने कहा कि लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी। जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी।

मतदान सुबह 7 बजे शुरु हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि नक्सली प्रभावित 3 जिलों जिनमें बालाघाट, डिंडोरी और मंडला में मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर दोपहर 3 बजे तक संपन्न हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले बुधवार शाम को सभी 230 क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के साथ ही चुनावी शोरगुल थम गया था। बता दें कि राज्य के पांच करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाता 65 हजार पांच सौ से अधिक मतदान केंद्रों पर पहचानपत्र के साथ पहुंचकर मतदान कर सकेंगे। विधानसभा चुनाव में कुल 2533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 2280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक अन्य (थर्ड जेंडर) प्रत्याशी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button