दिल्ली

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 ACP अधिकारियों का इधर-उधर किया गया ट्रांसफर

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस के 31 एसीपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में इन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें से कई अधिकारी एसडीपीओ थे। इस फेरबदल के तहत साउथ डिस्ट्रिक्ट के एसीपी मुकेश कुमार त्यागी को सिक्योरिटी युनिट पर भेजा गया है। पश्चिम विहार के एसीपी आशीष कुमार को कल्याण पुरी में SDPO बनाया गया।

कई SDPO के हुए तबादले
दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, SDPO चितरंजन पार्क मनु हिमांशु को पश्चिम विहार में SDPO बनाया गया है। वहीं, गरिमा तिवारी, SPDO अशोक विहार को वसंत विहार SPDO के पद पर भेजा गया है। विदुषी कौशिक SDPO करोल बाग को सिविल लाइंस में इसी पद के लिए भेजा गया है। जरनेल सिंह को सिक्योरिटी से ट्रांसफर कर दरियागंज में SPDO बनाया गया है। एसीपी प्रवीन कुमार को रेलवे से जहांगीरपुरी में SPDO पर भेजा गया है।

इसके अलावा एसीपी योगेश मेहरोत्रा को सरिता विहार में SPDO बनाया गया है। एसीपी संजीव कुमार को शाहदरा से अशोक विहार में भेजा गया है। वहीं एसीपी रिछपाल सिंह, नीरज टोकस, अजय कुमार सिंह, अरविंद सागर, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, मोहिंदर सिंह, अरुण कुमार, इशान भारद्वाज, सौरभ चंद, सतेंद्र यादव समेत 31 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।

Related Articles

Back to top button