मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर दिखाई अपने योग पार्टनर की झलक

मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर दिखाई अपने योग पार्टनर की झलक

मुंबई : फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका योगा करती दिखाई दे रही है। हालांकि यह कोई पहला मौका नही है,जब मलाइका अरोड़ा ने ने अपना योगा वीडियो शेयर किया है। लेकिन इस वीडियो में खास बात यह है कि मलाइका ने इसमें अपने क्यूट योगा पार्टनर की भी झलक दिखाई है।

वीडियो मे मलाइका अरोड़ा योग करती दिख रही हैं। जहां वह बैठी हैं उनके पास ही उनका पेटडॉग बैठा है और फिर वह उसे खींचकर अपने सामने ले आती हैं। इसके बाद अपने डॉगी से योग करने को कहती हैं। डॉगी के साथ मलाइका का यह छोटा सा वीडियो बेहद क्यूट है और काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: सोनम और रिया ने पिता अनिल कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button