उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

राष्ट्रीय विद्यालयी वोवीनाम में यूपी की छात्र टीम उपविजेता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की छात्र टीम ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में गत 25 से 31 दिसम्बर तक आयोजित 64वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वोवीनाम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के सथ उपविजेता ट्राफी पर कब्जा किया। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत व 3 कांस्य पदक जीते जबकि मणिपुर की टीम 3 स्वर्ण, 4 कांस्य पदक के साथ विजेता रही।
यूपी के लिए प्रभाकर मौर्या (65 किग्रा) व अरूण प्रताप चौहान (75 किग्रा से ज्यादा) ने स्वर्ण पदक  जीता। ऋषि मदेशिया (35 किग्रा) ने रजत व अक्षत बाजपेयी (45 किग्रा), अखिल कार्तिकेय (50 किग्रा) व ज्ञानेश दुबे (70 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। छात्रा वर्ग में प्रियंका यादव (40 किग्रा) ने रजत पदक व यष्ठि वर्मा ( 60 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन गर्ग ने बताया कि वोवीनाम से प्रदेश की टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य पदक जीते। टीम के शानदार प्रदर्शन पर एसोसिशएन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.विष्णु सहाय ने विजेता खिलाड़ियों व टीम कोच आलोक कुमार को बधाई व शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी कम्बोडिया में होने वाली 6वीं वर्ल्ड वोवीनाम चैंपियनशिप में भी प्रदेश का प्रतिनिधत्व करेंगे और पदक जीतने में सफल होंगे।

Related Articles

Back to top button