मनोरंजन

नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद मनाया पहला करवाचौथ, शेयर किया म्यूजिक वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने इस साल अपना पहला करवाचौथ मनाया है। नेहा और रोहनप्रीत ने हाल ही में शादी रचाई है। शुरू में लोगों को समझ नही आ रहा था कि ये एल्बम सॉन्ग कर हैं या वाकई में शादी करने जा रहे हैं लेकिन बाद में आई तस्वीरों ने सब साफ कर दिया।

ये भी पढ़ें: मुम्बई पुलिस की हिरासत में पत्रकार अर्नब गोस्वामी, पुलिस पर दुव्र्यहार का आरोप

नेहा ने अपने पहले करवाचौथ पर एक छोटा सा म्यूजिक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति रोहनप्रीत के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। दोनों मेहंदी दा रंग गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं वहीं नेहा अपने हाथों की मेहंदी दिखा रही हैं, नेहा ने अपने हाथों में सिंपल मेहंदी लगाई है।

लुक की बात करें तो वीडियो में नेहा लाल दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आ रही हैं। उनके हाथों में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। उधर रोहनप्रीत भी लाल रंग की पगड़ी पहने दिखाई पड़ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी कूल लग रही है। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से लेकर अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button