अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल विमान हादसा: अब तक 71 शव मिले, आखिरी यात्री अभी भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली. अब नेपाल में विमान हादसे (Nepal Plane Crash) में मौतों की संख्या बढ़कर 71 हो गई हैं। लेकिन अभी आखिरी लापता यात्री की पुष्टि होना फिलहाल बाकी है। मामले पर कास्की जिले के सहायक मुख्य जिला अधिकारी गुरु दत्ता ढकाल ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, हमें सेती नदी में एक और शव मिला है। जिसके चलते बरामद शवों की कुल संख्या अब 71 हो चुकी है।

मामले पर समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट की मानें तो, येती एयरलाइंस का एक विमान बीते रविवार को पोखरा शहर की सेती नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पता हो कि यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। वहीं बीते सोमवार शाम तक कुल 69 शव बरामद हुए चुके थे, जिनमें 69 शव अकेले सेती नदी में ही मिले थे और दुर्घटनाग्रस्त विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स भी बीते सोमवार को बरामद हुए थे।

इसके साथ ही बीते मंगलवार तड़के दुर्घटनास्थल पर 70वां शव बरामद किया गया था। हालाँकि 72वें व्यक्ति के पैर बरामद किए गए थे, लेकिन अभी तक प्रशासन अभी तक इसका पता नहीं लगा पाया ।

जानकारी हो कि इस विमान में 53 नेपाली यात्री और 5 भारतीयों सहित 15 विदेशी नागरिक साथ में चालक दल के 4 सदस्य भी दुर्घटना के समय सवार थे। ख़बरों की मानें तो ये सभी 5 भारतीय UP के थे और उनकी पहचान अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल और संजय जायसवाल के रूप में हुई है।

नेपाल सिविल एविएशन की जानाकरी देखें तो 1955 से अब तक 104 विमान हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 914 लोगों की मौत हुई है। वहीं पोखरा में हुआ विमान हादसा नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा विमान हादसा है। इससे पहले बीते मई 2022 में तारा एयरक्राफ्ट मुस्तांग में क्रैश हुआ था। 20 घंटे बाद विमान का सिर्फ मलबा ही बरामद हुआ था, जिसमे 22 लोग मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button