अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड की PM ने किया इस्तीफे का ऐलान, अगले महीने जैसिंडा अर्डर्न छोड़ेंगी पद

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है। वह 7 फरवरी तक प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैसिंडा का कहना है कि वह इस साल फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगी और प्रधानमंत्री के रूप में उनका आखिरी दिन 7 फरवरी है। उन्होंने साढ़े पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस्तीफे की घोषणा कर लोगों को चौंका दिया है। कोरोनो महामारी के दौरान वह सुर्खियों में रही थी।

अर्डर्न ने कहा कि वह जानती हैं कि प्रधानमंत्री की नौकरी क्या चाहती है। उनका मानना ​​है कि न्याय करने के लिए अब उनके पास पर्याप्त क्षमता नहीं है। मेरे पास ऐसे कई सहयोगी हैं जो इस पद का दायित्व निभा सकते हैं। अर्डर्न ने कहा कि उनकी सरकार ने बहुत कुछ हासिल किया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में 2023 का आम चुनाव 14 अक्टूबर को होगा।

अर्डर्न ने मीडिया से बात करते हुए अपने इस्तीफा की घोषणा को लेकर कोई विशेष कारण नहीं बताया। एनजेड हेराल्ड के अनुसारअर्डर्न ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे पूर्ण साढ़े पांच साल रहा है।

बता दें कि अर्डर्न की लेबर पार्टी इस्तीफे की इस घोषणा के बाद शनिवार को कॉकस वोट के साथ उत्तराधिकारी की तलाश शुरू करेगी। अर्डर्न ने अगले आम चुनाव में लेबर पार्टी की जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 14 अक्टूबर तक वह सांसद बनी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button