उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्यलखनऊ

कोरोना वायरस : अब कैदी भी लगाएंगे मास्क

लखनऊ। कोरोना वायरस को देखते हुए सभी विभागों में हड़कंप मचा है तो जेल में बंद कैदियों को भी जेल प्रशासन ने अब उन्हें मास्क वितरण की तैयारी कर रहा है। इसी कारण जेल में कैदियों से मास्क बनवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विभाग ने बताया कि पहले इन मास्क का इस्तेमाल जेल के कैदी, स्टॉफ और मिलने के लिए आने वाले लोग करेंगे। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए भी बनाया जाएगा। जेलों में मास्क की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मथुरा और बाराबंकी जेल में शनिवार से कैदियों ने मास्क बनाने शुरू भी कर दिए हैं।डीजी आनंद कुमार ने लखनऊ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, नोयडा समेत सूबे की सिलाई यूनिट लगी जेलों में मास्क बनाने के निर्देश दिए हैं।

इन जेलों में रविवार से मास्क बनाने का काम शुरू हो गया। इसके अलावा आगरा, फतेहगढ़, नैनी, वाराणसी, बरेली समेत अन्य प्रदेश की दो दर्जन जेलों में सिलाई मशीनें संचालित हो रही हैं। इन जेलों के अधीक्षक कैदियों की मदद से मास्क तैयार कराएंगे। जेल में सभी कैदी मास्क पहनेंगे। खासकर खांसी, सर्दी और जुकाम वाले कैदियों को अलग बैरक में रखा जाएगा। बाराबंकी जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि जेल में लगी सिलाई मशीन उद्योग में मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया गया। मास्क बनाने के लिए पांच पुरुष कैदी लगाए गए हैं।

यह कैदी रोजाना 200 मास्क तैयार करेंगे। जेल के कैदियों और स्टाफ को मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मथुरा जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय के निर्देशन में रोजाना 500 मास्क तैयार किए जाएंगे। कोरोना वायरस से लोगों को सावधान रहने की जरूरत अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें जिससे इस महामारी से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button