मध्य प्रदेश में नाव हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
प्रधानमंत्री ने हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है।
पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
एक्स पर जताया दुख
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।



