जीवनशैलीटॉप न्यूज़

ऐसे बनती है मूली पत्ता ढोकली

सामग्री

  • 3 बंडल मूली पत्ता
  • एक हरी मिर्च बारीक कटी
  • एक बड़ा लाल टमाटर कटा हुआ
  • एक बड़ी कटोरी आटा
  • मोयन के लिए घी या फ्रेश मलाई
  • मसाले
  • एक बड़ा चम्मच तेल

बनाने की विधि

  • मूली पत्तों को साफ कर काट ले,जड़े निकाल दे।
  • दो तीन बार अच्छे पानी से धो ले।
  • हरी मिर्च और टमाटर भी काट कर रख ले।
  • एक कटोरे में एक बड़ी कटोरी आटा ले, उसमें मोयन के लिए एक बड़ा चम्मच मलाई या तेल, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,चौथाई चम्मच हल्दी,स्वादानुसार नमक,चौथाई चम्मच अजवायन,चौथाई चम्मच जीरा और थोड़ी सी हींग डाल हल्के गरम पानी से थोड़ा टाइट आटा गूंध लें।
  • दस मिनट बाद आटे को वापस मसल कर छोटी छोटी ढोकली बना ले।
  • एक बर्तन में पानी उबलने रखे।उबाल आने पर ढोकली उसमे डाले और ढक कर करीब 12-15 तक उबालें।
  • एक तरफ कढ़ाई में तेल डाल हींग जीरा डाले,कटी हुई मूली पत्ता डाल एक डेढ़ मिनट के लिए ढक दे।
  • ढक्कन हटाएं,कटी हरी मिर्च,एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर,आधा चम्मच हल्दी,एक चम्मच धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।साथ ही टमाटर भी मिला दें।
  • एक डेढ़ मिनट ढक कर पकाएं और पानी से निकाल ढोकली मिला दें।
  • अमचूर पाउडर या काचरी पाउडर या नींबू का रस खटाई के लिए मिलाएं।चाहे तो थोड़ा गरम मसाला भी मिला दें।
  • अब इसे गरम गरम घी डाल कर परोसे।
  • स्वादिष्ट मूली पत्ता ढोकली खाएं और खिलाएं।

यह भी देखे: आज शनिवार का राशिफल, जानें क्या कहते है आपके भाग्य के तारें 

Related Articles

Back to top button