राजनीति

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: DMK की सत्ता में वापसी के संकेत, विजय की TVK को बड़ी बढ़त; सियासी समीकरणों में दिख रहा बड़ा बदलाव

चेन्नई से सामने आए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। ‘टुडेज चाणक्य’ के सर्वे के मुताबिक, DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी करता नजर आ रहा है। 234 सीटों वाली विधानसभा में DMK गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है।

DMK गठबंधन को बढ़त, TVK बन सकती है मुख्य विपक्ष

एग्जिट पोल के अनुसार DMK गठबंधन को 125 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है। वहीं एक्टर विजय की पार्टी TVK को 63 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जिससे वह राज्य में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर सकती है। दूसरी ओर AIADMK के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 45 सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है।

अन्य एग्जिट पोल में अलग-अलग अनुमान, तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं

तमिलनाडु चुनाव को लेकर अन्य एजेंसियों के एग्जिट पोल में अलग-अलग रुझान देखने को मिले हैं। MATRIZE के मुताबिक DMK+ को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं, जबकि AIADMK+ को 87 से 110 सीटों का अनुमान है। इस सर्वे में TVK को 10 से 12 सीटें और अन्य को 0 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

वहीं ‘एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर दिखाया गया है। इस सर्वे में TVK को 98 से 120 सीटें देकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरता दिखाया गया है, जबकि DMK+ को 92 से 110 सीटें और AIADMK+ को 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है।

अन्य सर्वे में DMK को बढ़त, TVK की भूमिका अहम

P-MARQ के अनुसार DMK+ को 125 से 145 सीटें, AIADMK+ को 65 से 85 सीटें और TVK को 16 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है। ‘पीपुल्स पल्स’ के सर्वे में भी लगभग इसी तरह के आंकड़े सामने आए हैं, जहां DMK+ को 125 से 145 सीटें, AIADMK+ को 65 से 80 सीटें और TVK को 18 से 24 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं ‘चाणक्य स्ट्रैटिटीज’ के एग्जिट पोल में DMK गठबंधन को 145 से 160 सीटों के साथ बड़ी जीत मिलती दिख रही है, जबकि AIADMK+ को 50 से 65 सीटें और TVK को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में DMK की मजबूत वापसी के संकेत

सभी एग्जिट पोल के औसत ‘पोल ऑफ एग्जिट पोल्स’ के मुताबिक मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में DMK गठबंधन की सत्ता में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। औसतन DMK+ को 130 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े 118 से काफी ज्यादा है। इस औसत के अनुसार AIADMK+ को करीब 66 सीटें, TVK को 32 सीटें और अन्य दलों को लगभग 6 सीटें मिल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button