टॉप न्यूज़मनोरंजनराजनीति

दलेर महेंदी के बाद कौन ?

मुंबई। हंसराज हंस के बाद पंजाबी संगीत के एक और चमकते सितारे ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। साथ ही मनोरंजन की दुनिया से राजनैतिक मैदान में आने वाले सितारों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया। इन चुनावों में अब तक जहां उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी का साथ लिया है, वहीं रवि किशन, सनी देओल, हंसराज हंस ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है और इन सभी को चुनावी मैदान में उतार दिया गया

है, लेकिन दलेर मेहंदी के बारे में अभी तक पता नहीं चला है कि क्या वे भी पंजाब की किसी सीट से मैदान में उतरने वाले हैं। इधर, दलेर मेहंदी के बाद मनोरंजन की दुनिया में अब इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि उनके बाद राजनैतिक मैदान में कौन सा सितारा उतरने जा रहा है। इस लिस्ट में संगीत की ओर से दो नामों की चर्चा है। एक नाम मिखा सिंह का बताया जा रहा है तो दूसरा नाम कैलाश खेर का है। दोनों का नाम उस लिस्ट में माना जा रहा है, जो भाजपा वाली है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में अभी किसी नाम की चर्चा नहीं है। कैलाश खेर और मिखा सिंह में भी मिखा सिंह के नाम की चर्चा ज्यादा है। ये तक कहा जा रहा है कि पहले वे दलेर मेहंदी के साथ ही भाजपा में शामिल होने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका मामला टल गया। भाजपा की सूची में शामिल होने के लिए एक हीरोइन का नाम भी चर्चा में है। ये चर्चा पायल रहतोगी को लेकर है, जो सोशल मीडिया पर काफी दिनों से पार्टी और केंद्र सरकार का समर्थन करती आ रही हैं। इसके लिए पायल रहतोगी गौहर खान से लेकर शबाना आजमी तक, कई सितारों से भिड़ चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button