मनोरंजन

अस्पताल में क्यों एडमिट हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा? बेटा लव ने बताई वजह

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी जहीर इकबाल संग की है। वहीं, शादी के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि शत्रुघ्न अपने रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं, लेकिन अब इसके पीछे कोई और ही वजह सामने आ रही है। शत्रुघ्न के बेटे लव ने बताया है कि उन्हें वायरल फीवर की वजह से एडमिट कराया गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने बताया है कि शादी के दौरान से ही पापा को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार है। बुखार की वजह से ही उन्हें काफी कमजोरी आ गई है। इसलिए हम लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया ताकि डॉक्टर उनकी जांच कर सकें और उन्हें सही ट्रीटमेंट दे सकें। लव ने ये भी बताया कि उनका ट्रीटमेंट चल रहा है वो पहले से बेहतर हैं।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने पति जहीर इकबाल के साथ पिता शत्रुघ्न सिन्हा को देखने के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त खबर आई थी कि शत्रुघ्न रूटीन चेकअप के लिए गए हैं। हालांकि, अब बेटे लव के बयान के बाद शत्रुघ्न के भर्ती होने की वजह साफ हो गई।

Related Articles

Back to top button