फीचर्डलखनऊ

अखिलेश ने अपने मंत्री को किया सस्पेंड

अखिलेश यादव सरकार ने उत्तर प्रदेश के बंदायू से पार्टी विधायक और मंत्री आबिद रजा को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के कारण सस्पेंड कर दिया है। एसपी विधायक आबिद रजा ने अपनी ही पार्टी के एक बड़े नेता पर गोहत्या और अवैध खनन में शामिल होने का आरोप लगाया था। रजा ने इस बड़े नेता से अपनी जान को खतरा भी बताया था। उन्होंने सीधे किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनके निशाने पर बंदायू से सांसद धर्मेंद यादव थे।msid-53584687,width-400,resizemode-4,up

Follow
ANI UP ✔ @ANINewsUP
CM Akhilesh Yadav suspends Samajwadi party’s Badaun MLA Abid Raza from the party and Vidhaan Mandal for “anti-party activities”
3:20 PM – 7 Aug 2016

बंदायू के सांसद धर्मेंद यादव एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। रजा ने कहा था कि गोहत्या, अवैध खनन और भ्रष्टाचार नहीं रुका तो वह मंत्री पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे देंगे। उस से पहले ही एसपी ने रविवार को ही उनको सस्पेंड कर दिया। आबिद रजा के विरोध में एसपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फुंका था।

इस से पहले आबिद रजा 2012 में खबरों में थे जब उनके खिलाफ जमीन को लेकर अपहरण करने का मामला उठा था। बदांयू के व्यक्ति ने उनके खिलाफ अपरहण करने और जमीन के लिए मारने की शिकायत की थी।

Related Articles

Back to top button