स्पोर्ट्स

अगर यह बल्लेबाज नहीं होता फ्लॉप तो धोनी आज भी रांची की गलियों में खेल रहे होते क्रिकेट

मित्रों खेल जगत में कब क्‍या हो जाये यह तो कुछ कहा नही जा सकता है, क्‍योंकि अभी तक जो टीम अच्‍छे फार्म में चल रही थी, उसी टीम के खिलाड़ी इस समय पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे है, इसी क्रम में आज हम भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी के संबंध में एक खास जानकारी देने वाले है, जिसके अनुसार अगर इनका साथी खिलाड़ी फ्लॉप न होता तो आज धोनी रांची की गलियो में क्रिकेट खेल रहे होते।

आपको बता दें कि जिस बात से हम आप लोगो को अवगत कराने वाले है, अगर आप धोनी के फैन है, तो यह बात आप को बुरी भी लग सकती है, पर सत्‍यता यही है। आज भले ही धोनी खेल जगत में बहुत बड़ा नाम है। साथ ही इन्होने भारतीय टीम की ओर कई शानदार पारिया खेलकर ऐसे ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिये है, जिन्‍हो किसी के लिये तोड़ना तो दूर छू पाना भी काफी मुश्किल काम है। धोनी ने अपनी कप्‍तानी में कई अहम मुकाबले जीताये है, बता दें कि साल 2011 में वनडे क्रिकेट विश्‍वकप भी धोनी ने जितवाया था। धोनी ने 2007 के टी-20 विश्‍वकप जीतकर खेल जगत में सनसनी फैला दिया था।

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि आज हम जिस खिलाड़ी की बात कर रह है, वो और कोई नही बल्कि दिग्‍गज खिलाड़ी पार्थिव पटेल है, महेंद्र सिंह धोनी ने सन 2004 में अपना पहला डेब्यू मैच खेला था, जिसमें वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, उनसे पहले भारतीय टीम में विकेटकीपर के तौर पर पार्थिव पटेल को सामिल किया गया था, पर वह निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिए गए,जिसके पश्‍चात महेंद्र सिंह धोनी को अवसर दिया गया, धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की शानदार पारी खेलकर शुरूवात में ही सबका ध्‍यान अपनी ओर आकार्षित किया। इसके पश्‍चात महेंद्र सिंह धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Related Articles

Back to top button