जीवनशैली

ऐसी लड़कियों पर झट से फिदा हो जाते हैं लड़कें, क्या आप में है वो खूबियां

वैसे तो शुरु से ही ऐसा  होता आया है कि लड़के लड़कियों पर झट से फिदा हो जाते हैं और लड़कियां उन्हें जांचने परखने में वक्त लेती हैं। हालांकि अब हालात पहले से बहुत ज्यादा बदल चुके हैं। पहले की तुलना में अब लड़के भी बहुत तरह की वैरायटी ढूंढने लगे हैं। बात सिर्फ शादी की ही नहीं है लव अफेयर में भी अगर एक नजर में प्यार नहीं हुआ तो कुछ बातों को देखकर ही लड़के आकर्षित होते हैं। आइये आपक बताते हैं कि किस तरह की लड़कियों पर जल्दी फिदा हो जाते हैं लड़के।

मुस्कराहट पर हो जाते हैं फिदा

लड़कियों की मुस्कराहट लड़कों को बहुत आकर्षित करती है। एक एटीट्यूड में खड़ी ल़ड़की और एक मुस्कराती  लड़की के बीच लड़के अक्सर मुस्कराती लड़की से बात करना पसंद करते हैं। अगर आपकी मुस्कराहट अच्छी है तो समझ जाइये कि आप बहुत आसानी से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। ज्यादातर लड़कों ने यह बात मानी है कि लड़कियों की मुस्कराहट पर वह फिदा हो जाते हैं।

आत्मविश्वास है पसंद

वह जमाना गया जब लड़कों को सहमी औऱ चुपचाप किस्म की लड़कियां अच्छी लगती थीं। मार्डन जमाने में लड़के उन लड़कियों को बहुच पसंद करते हैं जो आत्मविश्वास से भरपूर हों। वह ऐसी लड़कियों  का साथ चाहते हैं जिन्हें वह अपने दोस्तों से भी मिला सकें औऱ ऑफिस वर्क करते हुए भी देख सकें। जो लड़कियां कॉन्फिडेंट बिहेव करती हैं, लड़के उनपर जल्दी मोहित हो जाते हैं।

ड्रेसिंग सेंस

लड़के लड़कियों के ड्रेसिंग सेंस से बहुत प्रभावित होते हैं। लड़कियो के पहनावे से वह बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं। जरुरी नहीं है कि आप मिनी स्कर्ट ही पहनें तो लड़को को पसंद आए। लड़को को वह लड़कियां भी बहुत पसंद आती हैं जो सूट पहनी हों , लेकिन उनका खुद का अपना एक स्टाइल हो। दूसरों को और खासकर हिरोइनो को कॉपी करने वाली लड़कियों को लड़के ज्यादा पसंद नहीं करते।

आंखे

गुलाबी आंखे जो तेरी देखी शराबी ये दिल हो गया…..यह गाना ऐसे ही नहीं लिखा गया है। इस बात में पूर्ण रुप से सच्चाई है कि लड़कियों की आंखे भी लड़कों के पसंद का कारण बनती हैं। आंखों को इंसान के व्यक्तित्व का आईना कहा गया है। कहते हैं कि इंसान की सच्चाई उसकी आंखों से झलक जाती है।लड़कों को ज्यादातर बड़ी आंखों वाली लड़कियां पसंद आती हैं।

मेकअप

लड़के लड़कियों के मेकअप और परफ्यूम पर भी खूब ध्यान देते हैं। खुद का हो सकता है वह इतना ध्यान ना रखें , लेकिन उन्हें पसंद वहीं लड़कियां आती हैं जिनका मेकअप से लेकर परफ्यूम सब परफेक्ट हो। वह उनके अंदाज पर फिदा होते हैं और उन्हें यह बात अच्छी लगती है कि लड़की अपना ख्याल रखती हैं।

समझदारी है पसंद

ज्यादातर लड़को को समझदार और सुलझी लड़कियां पसंद आती हैं। दिखने में बहुत सुंदर हो, लेकिन दिमाग चलाना ना आता हो तो ऐसे लड़कियों से लड़के दूर भागने लगते हैं। अक्सर समझदारी दिखानी वाली जगह पर लड़कियां जब अपना बचपना दिखाने लगती हैं तो यह लड़कों को अखरता है। वह ऐसी लड़की पसंद करते हैं जो बात को संभाल ले। अब यह तो पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप लड़कों के सामने खुद को कैसे दिखाती हैं।

Related Articles

Back to top button