जीवनशैली

कमर की चर्बी को छूमंतर कर देगा शहद, बस अपनाएं इन उपायों को

वेट लॉस के लिए कुछ चीजें बहुत कारगर होती हैं। इन चीजों को अगर कुछ और चीजों के साथ मिलाकर लिया जाए तो इनकी शक्ति और बढ़ जाती है और वेट लॉस दोगुनी तेजी से होता है।

शहद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी माइक्रोबायल प्रॉपर्टीज से भरा होता है। और इसमें इतने औषधिय गुण होते हैं कि इन्हें जब किसी अन्य औषधिय चीजों के साथ मिला कर खाया जाता है तो इससे कई बीमारियों ही नहीं वेट भी तेजी से घटने लगता है। शहद की मिठास जितनी अच्छी होती है उतनी ही उसके गुण भी हैं।शहद का प्रयोग का प्रयोग कई तरह से किया जाता है। नींबू पानी के साथ तो कभी किसी चूर्ण के साथ। ये सारे ही तरीके औषधिय गुणों को बढ़ाने के लिए किए जाते हैं। वेट लॉस में शहद का यूज किसी न किसी रूप में जरूर होता है। तो आइए आज शहद के साथ ऐसे पांच और औषधियों के गुणों के समावेश से होने वाले फायदे जानें जो वेट लॉस को तेज कर देते हैं।

शहद में मिला कर पिएं ये 5 चीजें, झट से दूर होगी कम कर चर्बी

लहसुन
लहसुन की दो या तीन कलियां पीसकर उसे एक चम्मच शहद के साथ लेना चाहिए। इसके बाद एक ग्लास गुनगुने पानी को पीना चाहिए। रोज सुबह ऐसा करना वेट लॉस को तेज कर देगा।

छाछ
छाछ में शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है और ये वेट लॉस के लिए सबसे कारगर है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और टमी से फैट कम होता है।

लौकी का रस
लौकी का छिलके सहित रस निकाल लें। एक ग्लास जूस में एक चम्मच शहद मिला कर रोज सुबह पींए। ये भी मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है।

दालचीनी
एक कप पानी में दालचीनी का एक टुकड़ा उबालें और इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डाल दें। याद रखें शहद हमेशा गुनगुने पानी में ही डालना चाहिए। बेहद गर्म पानी में इसे न

दूध
एक ग्लास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। ये न केवल आपके न्यूट्रीएंट्स की कमी को पूरा करता है बल्कि ये आपके मेटाबॉलिक रेट को भी बेहतर करता है। ये वेट लॉस को बूस्ट करता है।

Related Articles

Back to top button