उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानपुर की इस सुनसान जगह पर नीता अंबानी ने देररात बिताया वक्त

nita-ambani_1463983081रिलायंस ग्रुप और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी ने शनिवार रात खतरों के बीच से जाकर गंगा बैराज पर गंगा का पूजन किया। घुप्प अंधेरा, कंटीली झाड़ियां पार कर गंगा बैराज पर उन्होंने सवा घंटा बिताया। 

इसके बाद स्टेडियम पहुंची और फिर रात करीब 10.15 बजे दोबारा गंगा बैराज पहुंची और कुछ समय बिताने के बाद शहर से रवाना हो गईं। 
नीता अंबानी को शनिवार को आईपीएल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था लेकिन वे ग्रीनपार्क से पहले गंगा की पूजा करने बैराज पहुंच गईं। 

पहले से जानकारी नहीं होने के कारण वहां कोई भी इंतजाम नहीं था। अचानक उनका काफिला पहुंचा तो ड्यूटी पर मौजूद सिंचाई विभाग का गार्ड अभिषेक भी कुछ नहीं समझ पाया और उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। 

नीता के सचिव और सुरक्षा अधिकारियों ने परिचय दिया तो गार्ड ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। इजाजत मिलने पर गार्ड ने आनन-फानन सीढ़ियों से नीचे गंगा तक जाने का गेट खोला। गार्ड के टॉर्च की रोशनी के सहारे नीता झाड़ियों के बीच से और कटे हुए बिजली के केबिल की परवाह किए बगैर गंगा किनारे तक पहुंच गईं। 

गंगा बैराज पर उन्हें इतना अच्छा लगा कि पूजा करने के बाद बैराज के गेट नंबर एक से तीस तक वे पैदल ही टहलते हुए गईं। करीब सवा घंटे तक बैराज पर बिताने के बाद वे वहां से ग्रीन पार्क स्टेडियम के लिए रवाना हुईंनीता अंबानी ने गंगा बैराज से लौटते समय सीएसए चौराहे पर स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए। मंदिर के पुजारी ने बताया कि दो दिन पहले निजी सुरक्षा कर्मचारी पूरे मंदिर और इलाके का मुआयना करने आए थे। 

वे पुजारी का मोबाइल नंबर भी ले गए थे। पुजारी को भी नीता अंबानी के मंदिर आने की जानकारी नहीं दी थी। शनिवार रात मंदिर पहुंचने से दस मिनट पहले पुजारी अशोक कुमार को फोन पर बताया गया कि नीता अंबानी मंदिर आ रही हैं। 

गंगा बैराज से स्टेडियम लौटने के दौरान सीएसए चौराहे पर मौजूद दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में रुकीं। इस दौरान उनका बेटा अनंत भी साथ में था।

मंदिर के पुजारी अशोक कुमार ने बताया कि नीता जी ने मंदिर दर्शन करने के बाद कहा कि गंगा किनारे और यहां बैठकर मन को बहुत शांति मिली है, लेकिन समय कम होने के चलते उन्हें जल्दी शहर से निकलना पड़ रहा है। 

इसके बाद वे अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मंदिर से रवाना हो गईं। पुजारी और गंगा बैराज के गार्ड ने बताया कि मैडम को बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि इतनी शांति मिली है कि जल्द ही दोबारा फिर आऊंगी।
 
पुजारी ने बताया कि मंदिर के बगल में ही अशोक अग्रवाल के पास रिलायंस की फ्रेंचाइजी है। इससे पहले नीता जी के आदेश पर मंदिर में दो बार भव्य भंडारा भी हो चुका है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

Related Articles

Back to top button