उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी: प्रवीर कुमार

रमजान के अन्तिम शुक्रवार एवं ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें: मुख्य सचिव
praveer kumarलखनऊ। प्रदेश के कार्यकारी मुख्य सचिव प्रवीर कुमार ने प्रमुख सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक कर जमात-उल-विदा (अलविदा) रमजान के अन्तिम शुक्रवार एवं ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थायें कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें। श्री कुमार ने मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि अपने स्तर से उच्च अधिकारियों की बैठक कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button