जीवनशैलीस्वास्थ्य

छींक से निजात पाने के ये हैं घरेलू उपाय….

कई बार ऐसा होता है कि आप सुबह सुबह उठते हैं और छींकना शुरू कर देते हैं। कभी इस छींक की वजह से आप चिड़चिड़े हो जाते है। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु उपाय जिसको अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते है….छींक से निजात पाने के ये हैं घरेलू उपाय.... अदरक: छींक की परेशानी के लिए सबसे सही घरेलु उपचार है अदरक। इसे आप चाय में डालकर या पाउडर बना कर गुड़ के साथ ले सकते हैं।

 लहसुन: दूसरा राहत देने वाला उपचार आप लहसुन से कर सकते हैं। यह एंटी बैक्टीरियल होता है। कुछ लहसन को कूच कर पानी में डाल कर उबाल लें। अब पानी में से लहसुन छान लें और पानी पी लें। आप लहसुन को कूच कर उसकी सुगंध भी ले सकते हैं। 

दालचीनी: दालचीनी में एंटी वायरल गुण होते हैं। एक चुटकी दालचीनी पाउडर को शहद में डालकर पीएं। यह छींक और ज़ुकाम का काफी असरदार निवारण है।

शहद और नीम्बू: अगर आप छींक से तुरंत राहत चाहते हैं तो शहद और नीम्बू को मिलाकर लें। शहद एंटी बैक्टीरियल होता है और नीम्बू में विटामिन सी होता है। इन दोनों को गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं। इससे आपकी छींक कम हो जायेगी।

यूकेलीप्टस का तेल: यह तेल छींक में रामबाण इलाज कहलाता है। खौलते पानी में इस तेल की कुछ बूंदें डाल दें। इसके भाप को अंदर लें। इससे छींक और बंद नाक में काफी आराम मिलेगा।

काली मिर्च: अगर आप लगातार छींक से काफी परेशान हैं तो आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर लें और इसे गुनगुने पानी के साथ लें। इससे ज़ुकाम और छींक में आराम मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button