स्पोर्ट्स

दूसरा टी20 खेलते ही रोहित शर्मा कर लेंगे धोनी-रैना की बराबरी

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा बैंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में शानदार रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। बैंगलुरू के मैदान पर उतरते ही रोहित 300 टी20 मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने ये कीर्तिमान हासिल किया है।

रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में टीम इंडिया, इंडिया ए, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई और मुंबई इंडियंस टीम के लिए कुल मिलाकर 299 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम कुल 7,795 रन भी हैं।

वहीं अगर टी20 अंतर्राष्ट्रीय की बात करें तो रोहित पूर्व कप्तान धोनी के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 97 मैचों के साथ धोनी टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक टी20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। वहीं रोहित 94 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में 300 मैचों के साथ रोहित टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। रोहित ने 94 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में कुल 102 छक्के लगाए हैं। जबकि सर्वाधिक 103 छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल के नाम है।

Related Articles

Back to top button