टॉप न्यूज़लखनऊ

फूटा अखिलेश का गुस्सा, शिवपाल समेत चार मंत्री बर्खास्त

akhilesh_yadav-1लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव का गुस्सा रविवार सुबह फूट पड़ा। उन्होंने विधायकों की बैठक के दौरान अपने चाचा और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त करने का ऐलान कर‍ दिया।

बैठक से बाहर निकाले विधायकों ने इस फैसले की खबर दी। उन्होंने कहा, ‘मंत्रिमण्‍डल से शिवपाल यादव समेत चार मंत्री बर्खास्त कर दिए गए हैं।’

बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीएम अखिलेश यादव ने अमर सिंह सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी का नुकसान कर रहे हैं। उनसे जुड़े लोग भी पार्टी से हटाए जाएंगे।

5 कालीदास मार्ग पर हुई विधायकों की बैठक मंत्री शिवपाल यादव, शादाब फातिमा, नारद राय और अोमप्रकाश सिंह को बर्खास्त करने का ऐलान किया गया।

ये सभी मंत्री शिवपाल यादव के करीबी हैं। इन्हें विधायकों की बैैठक में भी नहीं बुलाया गया था।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 24 अक्टूूबर को आपात बैठक बुला ली है। इस बैठक में सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button